September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दूध पियो नशा छोड़ो कार्यक्रम का विधायक सरिता आर्य ने उद्घाटन

0
1002395330
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सैकड़ो लोगों को दूध पिलाकर नशे के विरुद्ध किया जागरूक

नैनीताल। सरोवर नगरी के रामलीला स्टेज तल्लीताल में नशे के विरुध्द जनजागरण अभियान नशा छोड़ो दूध पियो कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सरिता द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संदेश दिया जो लोग नशे में लिफ्त हैं वह नशा छोड़ें और दूध पिए। उन्होंने कहा हमने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है नशे जैसी बुरी प्रवृत्ति को हमें जड़ से ख़त्म करना होगा युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा विकसित भारत की युवा सबसे बड़ी ताक़त हैं उम्मीद भी हैं ।नशे से घर समाज पुलिस सब परेशान हैं और हमारी सरकार ने नशा मुक्त भारत ,ड्रग फ्री उत्तराखंड ,के तहत बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है ।उन्होंने कहा दृढ़ इच्छाशक्ति से कुछ भी असंभव नहीं है इसके लिये हम सभी प्रतिबद्ध हैं नशाख़ोर के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा विकसित भारत की युवा सबसे बड़ी ताक़त हैं उम्मीद।उन्होंने कहा दृढ़ इच्छाशक्ति से कुछ भी असंभव नहीं है इसके लिये हम सभी प्रतिबद्ध हैं ।बता दें नशा छोड़ो दूध पियो कार्यक्रम में अपने जीवन में नशा न करने वालों को सम्मानित किया गया। बिशन सिंह बिष्ट, रजब अली को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल साह ने समाज परिवार को इससे बचाने के लिए इस पर कठोर कार्रवाई करनी होगी नशे से समाज की धरातली हक़ीक़त दर्दनाक व पीड़ादायक होती जा रही है मानवीय सम्बन्ध बिगड़ रहे हैं कार्यक्रम संयोजक अध्यक्ष पूरन मेहरा ने कहा आज नशे के खिलाफ दुष्परिणामों को हर कोई महसूस कर रहा है साथ ही नशे के खिलाफ काफी काम भी हो रहा है और आवश्यकता है मादक पदार्थों के तस्करी व खतरे नयी तकनीक से लैस हो काम करना होगा अब समूहबद्ध होकर नशे के खिलाफ हम सभी को लड़ना होगा जिससे अधिक सफलता मिले अपने समाज परिवार को इससे बचाने के लिए इस पर कठोर कार्रवाई करनी होगी रामलीला मैदान हरिनगर में कुल्हड़ में दूध वितरण हुआ ।कार्यक्रम में पूर्व वन क्षेत्राधिकार हीरा सिंह शाही, नवीन पंत, कंचन चन्दोला, बिमला अधिकारी, रेनू पंत, राजेन्द्र परगांई, रितुल कुमार, नीरज डालाकोटी, ममता जोशी, नवीन पंत, देवानंद आर्य, नन्दा बल्लभ भट, नवीन चन्द्र, मुकेश कुमार, कमल कुमार,आरती बिष्ट, जया बिष्ट साक्षी, चम्पा बिष्ट, अनिता बिष्ट, कौशल शाह, कमल कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व सभासद राजेन्द्र परगांई, पवन बिष्ट, चन्दन बिष्ट, विष्णु सिंह बिष्ट, नासिर खान, कंचन चन्दोला, बिमला, रजब खान, बीरेन्द्र सिंह मेहरा, कमल सिलेलान, सहित क्षेत्र के लोगो युवाओं व महिलाओं ने दूध पियो नशा छोड़ो
अभियान में भागीदारी की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *