September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदाता सूची जारी

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में, हाईकोर्ट बार एसोशिएशन वर्ष 25-2026 के चुनाव मे कुर्बान अली गुख्य निर्वाचन अधिकारी व रवीन्द्र सिंह विष्ट (मुख्य निर्वाचन सलाहकार) की निगरानी में मतदाता सूची को अन्तिम रूप दिया गया तथा मतदाताओं एवं उम्मीदवारों के लिए प्रकाशित किया गया। हाईकोर्ट वार एसोसिएशन उत्तराखण्ड नैनीताल के वर्ष 2025-2026 के चुनाव में 1765 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता कुर्बान अली ने बताया आगामी 8 दिसंबर सोमवार से नामांकन पत्रों की बिकी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से की जायेगी। चुनाव में जून 2010 के बाद से पंजीकृत मतदाताओं को उनके द्वारा ए०आई०बी०ई० प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की दशा में ही मत देने का अधिकार होगा। इसके अतिरिक्त जो अधिवक्ता अन्य प्रदेशों की बार काउन्सिंल में पंजीकृत है। उन्हे भी उत्तराखण्ड बार काउन्सिंल का पंजीकरण प्रस्तुत करने पर ही मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, नैनीताल में करीब 4000 अधिवक्ता पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *