September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता को लेकर

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

लेक सिटी वेलफेयर क्लब सदस्यों की हुई बैठक

 बैठक में कार्यक्रम को लेकर हुआ मंथन 

नैनीताल। सरोवर नगरी में लेक सिटी क्लब की कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता को लेकर क्लब की अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में तय किया गया कि क्लब द्वारा 10 दिसंबर को होटल सेंट्रल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग से कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बता दें इस  प्रतियोगिता में मीठा नमकीन नॉनवेज तीन वर्ग रखे गए हैं क्लब की अध्यक्ष आभा शाह ने बताया क्लब द्वारा विगत 14 साल से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अपनी संस्कृति को आने वाली पीढ़ी से रूबरू कराना है जिससे कि आने वाली  पीढ़ी कुमाऊनी व्यंजन बनने वाली विधि से परिचित हो जिस प्रकार से आजकल पश्चिम संस्कृति दिन पर दिन हावी हो रही है क्लब  संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पिछले 15 साल से कार्य कर रहा है उन्होंने बताया जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेने का इच्छुक है वह वह 6398 20 8606 मैं संपर्क कर सकता है प्रतियोगिता  में प्रवेश निशुल्क है। इस मौके पर बैठक में सचिव सरिता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट,रानी शाह, रमा भट्ट, विनीता पांडे, प्रगति जैन, दीपा पांडे, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, कंचन जोशी, कविता त्रिपाठी, ज्योति ढोंडियाल, जय वर्मा, ज्योति वर्मा, अमिता शाह,  सीमा सेठ, भावना शाह, वंदना जोशी, मधुमिता, रेखा वर्मा, संगीता श्रीवास्तव, रमा लोहनी, सहित अन्य सदस्य बैठक में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *