October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अचानक कोतवाली हल्द्वानी मैस में पहुंचे एसएसपी डॉ मंजूनाथ

0
1002141927
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मैस में जवानों के साथ बैठकर भोजन का लिया स्वाद भोजन की गुणवत्ता मैं संतुष्ट

हल्द्वानी नैनीताल। डॉ०मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल अचानक कोतवाली हल्द्वानी परिसर में स्थित पुलिस मैस(भोजनालय) में जवानों के साथ भोजन करने पहुंचे । उन्होंने मैस में जवानों के साथ बैठकर भोजन किया। मैस में बनाए जा रहे भोजन मेनू की जानकारी ली।
मैस में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्रियों को परखा और भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। पुलिस मैस में भोजन व्यवस्था अच्छी पाई और मैस प्रभारी को इन व्यवस्थाओं को और बेहतर करने को कहा। मैस प्रभारी को पुलिस के जवानों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त भोजन बनाने तथा एक विशेष मेनू तैयार करने के निर्देश दिए गए। एस०एस०पी० ने कहा कि भोजनालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और जवानों को समय पर शुद्ध भोजन मिले। मैस परिसर की संरचना में सुधार लाने और मॉडर्नाइज करने के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *