September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कार्तिक पूर्णिमा विशेष के साथ

0
1002124432
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

देव दीपावली तथा गुरुनानक जयंती का संयोग आज के दिन होता

नैनीताल सरोवर नगरी में आज के दिन का विशेष महत्व है डॉ ललित तिवारी बता रहे हैं की कार्तिक पूर्णिमा के साथ देव दीपावली तथा गुरुनानक जयंती
का संयोग आज के दिन होता है जब पूर्णिमा के चंद्रमा के साथ इनका योजन होता है । आज के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासर राक्षस का वध कर उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त दिलाई और त्रिपुरारि कहलाये तब देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनायी जाती है । आज का दिन भगवान शिव तथा भगवान विष्णु की पूजा का विधान है ।
कार्तिक पूर्णिमा को देवी तुलसी ने पृथ्वी पर जन्म ग्रहण किया था। इस दिन बैकुण्ठ के स्वामी श्री हरि को तुलसी पत्र अर्पण करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को ही महाकर्तिकी भी कहा जाता है ।
कार्तिक पूर्णिमा न केवल एक धार्मिक त्योहार है, बल्कि यह भक्ति, पवित्रता और विश्वास की शक्ति का भी प्रतीक है ।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में शुद्ध घी या सरसों के तेल के दीपक जलाए जाते है तथा उनकी संख्या विषम 5, 7, 11, 21, 51 या फिर 101 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह दिन गंगा स्नान का भी है आज ही के दिन नॉर्थ ईस्ट में परिक्रमा भी होती है सभी को भगवान विष्णु तथा शिव की कृपा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *