September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

द न्यू क्लब नैनीताल के तत्वाधान में

0
1002104212
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

14वी ऑन द स्याट चित्रकला प्रतियोगिता न्यू क्लब प्रांगण में हुई आयोजित

लगभग 700 छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

नैनीताल। सरोवर नगरी के द न्यू क्लब नैनीताल के तत्वाधान में 14वी ऑन द स्याट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन न्यू क्लब परिसर में किया गया। जिसमें नैनीताल तथा आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों के लगभग 700 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत न्यू क्लब नैनीताल के अध्यक्ष डा महेन्द्र पाल व सचिव रितेश साह द्वारा किया गया एवं क्लब की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गयी। चित्रकला प्रतियोगिता में विशेष रूप से उपस्थित होकर सरिता आर्या विधायक नैनीताल विधानसभा क्षेत्र द्वारा प्रतिभागी छात्रों/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन टाईनी टाटस, सब जूनियर जूनियर, जूनियर मध्य एवं सीनियर वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता के विषय वन्य जीव, विज्ञान, लोक संस्कृति एवं खेल इत्यादि थे। टाईनी टोटस एवं सब जूनियर में प्रतिभाग कर रहे छात्रों हेतु कोई विषय नहीं था। जबकि अन्य वर्ग के प्रतिभागी द्वारा निर्धारित विषयों पर चित्र उकेरे गये। द न्यू क्लब नैनीताल द्वारा प्रतिवर्ष ऑन द स्पाट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिससे प्रतिभागीयों में पर्यावरण, सामाजिक परिवेश, एवं अपनी संस्कृति के प्रति जागरुकता बढ़े।
प्रतियोगिता के संयोजक अंजू जगाती द्वारा बताया गया कि चित्रों की प्रदर्शनी आज सोमवार साय: 4:30 से न्यू क्लब नैनीताल के हॉल में की जायेगी, तथा तीन निर्णायकों द्वारा उत्कृष्ट चित्रों का चयन किया जायेगा। विजेता प्रतिभागियों को 5 नवंबर शाम 5:00 बजे न्यू क्लब नैनीताल में पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर न्यू क्लब के वरिष्ठ सदस्य राजीव लोचन साह, कैप्टन भगवान लाल साह, बृज मोहन सिंह बिष्ट, आलोक साह, डा० मनोज बिष्ट, कुन्दन बिष्ट, नीलू एलहेन्स, अजय एलहेन्स, मुदित जगाती, मोहित जगाती, ज्योत्सना जगाती, गौरव शर्मा, आलोक चौधरी, दिग्विजय साह, नागेन्द्र साह, सिकन्दर अली, अजय बिष्ट, विनय साह, अमर जगाती, ज्योत्सना, मोना साह, चन्दन सिंह बिष्ट, एडवोकेट प्रभाकर जोशी, पूरन बिष्ट, अनिल सनवाल, के०एल० वर्मा तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहें। सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज, नैनीताल के छात्रों द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *