September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

4 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जनपद नैनीताल भ्रमण पर

0
1002098795
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल और भवाली के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

नैनीताल। सरोवर नगरी मे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि भारत गणराज्य के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 4 नवंबर 2025 के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र एवं भवाली नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समस्त शासकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 4 नवंबर 2025 को बंद रहेंगे। इसके साथ ही हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के काठगोदाम से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी तक के यात्रा मार्ग से आच्छादित क्षेत्र के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र उक्त दिन अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होंगे।
दिनांक 3 नवंबर 2025 को समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को भी अपने स्तर से संबंधितों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *