September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिलाधिकारी ललित मोहन के निर्देशन मौका हुआ पालन

0
1002026650
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जनपद के नगर निकायों के कर्मचारियों ने कूड़ा उठाकर अपने-अपने क्षेत्रो को किया साफ

नैनीताल हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में निकायों ने उठाया 1000 मेट्रिक टन कूड़ा बता दे दीपावली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल के समस्त नगर निकायों द्वारा दीपावली के अवसर पर और इसके बाद विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नगरों को दीपावली पर्व पर स्वच्छ और सुंदर बनाना था।

अभियान के दौरान नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और नगर निकाय नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई का कार्य किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार ऐसे स्थानों से जहां अत्यधिक कूड़ा जमा था, उसे हटाया गया और सभी सार्वजनिक मार्गों को साफ किया गया।

विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नगर निकायों से लगभग 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन 300 मेट्रिक टन अपशिष्ट उठाया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक था। इस तरह अभियान के जरिए नगरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने में सफलता मिली।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के कर्मचारियों को उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की और नागरिकों से अपील की कि वे नगरों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना अवश्य सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *