September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल के 25 वे वार्षिकोत्सव मैं

0
1001981330
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 दिवान सिंह रावत द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रमों द्वारा सामाजिक संदेश दिये गये। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न गीतों को गाकर करी गयी। प्राइमरी तथा कक्षा 1 व 2 के छात्रों द्वारा जंगल बुक कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण देते हुए अतिथियों और अभिभावकों को तालियां बजाने में मजबूर कर दिया। बता दें उत्तराखण्ड तथा विद्यालय के पच्चीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा उत्तराखण्ड से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम तथा झांकीयां प्रस्तुत करी गयी। सर्वप्रथम विद्यालय के बैंड द्वारा उत्तराखण्ड के लोक गीतों को गाया गया पश्चात् उत्तराखण्ड के लोक नृत्य, उत्तराखण्ड का इतिहास, उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोक कथा राजुला मालुशाही का नाट्य मंचन तथा अंत में प्रसिद्ध पंच केदारों से सम्बन्धित नृत्य का अयोजन किया गया जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का समापन बालीवुड डांस के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें आल राउन्डर अवार्ड, मोस्ट पापुलर अवार्ड, मोस्ट रेगुलर अवार्ड, तथा विभिन्न हाउसों को विभिन्न ट्राफियां प्रदान की गयीं।
मुख्य अतिथियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के सफल व रोचक आयोजन के लिए खुशी जाहीर की। उन्होनें छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विद्यार्थी जीवन का महत्व समझाया तथा उन्हें भारतीय तथा उत्तराखण्ड की संस्कृति का सम्मान करने के लिए आग्रह किया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर सफल आयोजन के लिए छात्रों का उसका वर्णन किया। और इस दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय की निवेशक सुनीता त्रिपाठी, विद्यालय की उपप्रधानाचार्या कविता सनवाल, अनूप शाह, वी के विग, आलोक शाह, गीता शाह, वृंदावन आलोक शाह, गौरव सनवाल, अतिथिगण, शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र कर्मचारी अध्यापकगण, अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर रेयान आलम खान तथा शौर्य जगाती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *