September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नाबालिक बालिका को भगाने व दुष्कर्म करने के आरोपी

0
1001974871
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री/पूर्व मंडल महामंत्री

देव सिंह बगड़वाल पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने फूका पुतला

नैनीताल। सरोवर नगरी के गांधी चौक तल्लीताल में नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा नगर की 16वर्षीय नाबालिक बालिका को भगाने व दुष्कर्म करने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री/पूर्व मंडल महामंत्री देव सिंह बगड़वाल का पूतला फूंक कर शासन-प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देने वाले पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा नगर के माहौल को दूषित करते हुए नाबालिक बालिका का जो उत्पीडऩ किया गया, पूरे प्रदेश व शहर के लिए इससे शर्मनाक बात और कया हो सकती है?, प्रदर्शन में शामिल अन्य कांग्रेस जनों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व में इसी तरह नाबालिक बच्ची के साथ घटना घटित होने पर नैनीताल जैसे शांत और पर्यटन नगरी की फिजा बिगाडऩे वालों ने इस घटना के आरोपी को ना तो अपनी पार्टी से निष्कासित किया व ना ही उस पर कानूनी कार्रवाई की मांग करी। यह प्रदेश का दुर्भाग्य की आए दिन महिला.उत्पीडऩ कि घटना में भाजपा नेताओं की संलिप्ता पाई जाती है।
प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी समेत जे के शर्मा, मोहन कांडपाल, पप्पू कर्नाटक, पूर्व दायित्वधारी रईस भाई, राजेंद्र मनराल, राजेंद्र व्यास, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे, भुवन बिष्ट, दिनेश उपाध्याय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खान, उपसचिव जयंत उप्रेती, महिला कांग्रेस से सुनीता आर्य, रेनू कोहली, गीता मंडल समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *