September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पार्वती प्रेमा जगती में भव्य दिवाली मिलन का हुआ आयोजन

0
1001974796
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दीप नृत्य, भजन,संगीत तथा नाट्य मंचन व दीप सज्जा प्रतियोगिता मे रहे आकर्षण

नैनीताल । पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वीरभट्टी में वीरवार को दीपावली के पावन अवसर पर उल्लास और उमंग के वातावरण में एक भव्य दीपावली मिलन का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्याम अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश तथा भारतीय स्टेट बैंक हल्द्वानी के महाप्रबंधक नीरज जोशी तथा ब्रांच मेनेजर ज्योलीकोट अजय के करकमलों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दीपावली पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीप नृत्य, भजन,संगीत तथा नाट्य मंचन तथा दीप सज्जा प्रतियोगिता ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मातृ शक्ति द्वारा प्रस्तुत भजन जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और आनंद से सराबोर कर दिया। विद्यालय का परिसर रंग.बिरंगी रंगोलियों, सजे हुए दीपों और आकर्षक झालरों से जगमगा उठा।
प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं बल्कि अपने भीतर के अंधकार को मिटाकर ज्ञान, सत्य और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से ग्रीन दीपावली मनाने और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें यह सिखाता है कि सच्ची खुशी दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाने में है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने ज्ञानए परिश्रम और सदाचार से समाज में सकारात्मकता का दीप जलाएँ।भारतीय स्टेट बैंक हल्द्वानी के महाप्रबंधक नीरज जोशी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। अंत में मिष्टान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ व मातृ शक्ति ने हर्षोल्लास के साथ भाग लेकर दीपोत्सव को अविस्मरणीय बना दिया। पूरे विद्यालय परिसर में आनंद व उमंग और प्रकाश का वातावरण छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *