September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अपनी भावनाओं को व्यकत करने का सशकत माध्यम है चित्रकला मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट

0
1001965669
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल की प्रतिष्ठित संस्था शारदा संघ की ओर से आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी के उद्घाटन मौके पर बतौर मुखय अतिथि होटल एंड रैस्टोरैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिगविजय सिंह बिष्ट ने कहा कि चित्रकला के माध्यम से स्कूली बच्चे अपनी भावनाओं को व्यकत कर सकते हैं। कहा कि अपनी भावनाओं को व्यकत करने का सशकत माध्यम चित्रकला ही है।
उन्होंने बीते रविवार को शारदा संघ की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की ओर से बनायी गयी आकर्षक पेटिंग की तहे दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि लगातार ५५ वर्षो से शारदा संघ इस प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को उनके भीतर छुपी प्रतिभा को उजागर करने का प्रयास कर रहा है जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने बारिकी से बच्चों की ओर से बनायी गयी पेटिंग का अवलोकन किया।
इससे पूर्व शारदा संघ के अवैतनिक महासचिव व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव प्रो.घनश्याम लाल साह ने बिष्ट का शारदा संघ परिवार की ओर से स्वागत किया साथ ही उन्हें प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो.देवेंद्र सिंह बिष्ट समेत चंद्र लाल साह, डी.पी.साह, डा.मनोज सिंह बिष्ट,देवेंद्र लाल साह, रोहित साह, राजेश साह, दीपक साह, पूनम काड़ाकोटी समेत शारदा संघ परिवार से जुड़़े पदाधिकारी व सदस्यों के साथ ही गणमान्य जन व अभिभावक मौजूद थे। अंत में महासचिव प्रो.साह ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *