September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला पंचायत रोड पर कार्य प्रारंभ

0
1001961906
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने प्रशासन का जताया आभार

नैनीताल। सरोवर नगरी की जिला पंचायत रोड, लंबे समय से टूटी और जर्जर अवस्था में थी, पूर्व में सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा द्वारा भी उक्त मार्ग के संबंध में प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत कराया था। और पत्र भी दिया था। सड़क की खराब स्थिति और जनता को हो रही परेशानी की ओर ध्यान आकर्षित कराया था।
शिकायत पत्र के साथ भेजी गई तस्वीरों में सड़कों पर पड़े गड्ढे, मलबा और असुरक्षित हालात साफ दिखाई दे रहे थे। जिस पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत रोड पर सीसी मार्ग प्रारंभ कर दिया है। कार्य प्रारंभ होते ही लोगों ने राहत की सास ली है। सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने कार्यक्रम होने पर प्रशासन और संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया है।

यह कदम नैनीताल की जनता के लिए राहतभरा साबित हो रहा है। पीडब्ल्यूडी नैनीताल और ठेकेदार टीम को हार्दिक धन्यवाद,
जिन्होंने समस्या की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्यवाही की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *