September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ऑपरेशन रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

0
1001918220
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग जारी

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में आगामी त्योहारों को लेकर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को एसपी क्राइम वे यातायात जगदीश चंद्र के नेतृत्व में अभियान रोमियो के तहत जगह-जगह चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी जगदीश चंद्र ने बताया
त्योहारों के दौरान बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए महिलाओं, बुजुर्गों व जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत अराजकतत्वों व हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग न हो सके। बता दे नैनीताल पुलिस का यह अभियान आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *