September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पार्वती प्रेमा जगाती नैनीताल में सामान्य ज्ञान क्विज का हुआ आयोजन

0
1001907203
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी के पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार दुर्गापुर में संघ शताबदी वर्ष के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर वर्ग में अनुकल्प पांडे ने प्रथम स्थान तथा देवांश रस्तोगी ने द्वितीय स्थान तथा आरव पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं सीनियर वर्ग में अमृत्यम पांडे ने प्रथम स्थान, रुद्र प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान तथा देव ध्यानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने इस अवसर पर विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि संघ शताबदी वर्ष हमारे लिए आत्मचिंतन और समाज के प्रति अपनी जिमेदारियों को पुन: स्मरण करने का अवसर है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपने ज्ञान का विस्तार करते हैं बल्कि अनुशासन व आत्मविश्वास और सहयोग की भावना भी सीखते हैं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और विश्व दृष्टिकोण के विकास में अत्यंत सहायक होती हैं। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों से भी समृद्ध हो।
विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने आयोजन समिति एवं अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान शैक्षिक प्रभारी उमेश शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक विष्णु दत्त शुकला, डा प्रमोद कुमार तथा डा. माधव प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *