March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

ऑल सेंट्स कॉलेज में इंटर स्कूल 6 वा शेर्रेड गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट

0
012 013
111 222 333

ट्रॉफी पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय का कब्जा

मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने विजेता और विजेता टीम को दी ट्रॉफी

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज मे 6वां शेर्रेड मेमोरियल इंटर स्कूल गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू टीम और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से विजय प्राप्त की।
विजेता टीम की ओर से उमा बोरा ने दो गोल और बबली गड़िया ने एक गोल किया, जबकि ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू टीम की ओर से एकमात्र गोल नंदिनी बिष्ट ने दागा।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अल्फा स्पोर्ट्स मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर अवॉर्ड मोहन लाल साह बालिका विद्यालय की आरती और सनवाल स्कूल की यशस्वी को से प्रदान किया गया। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की नीरू कोहली को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, हिमानी गैड़ा को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज की गरिमा सिंह को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर, और ऑल सेंट्स कॉलेज की नंदिनी बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड घोषित किया गया, बबली गड़िया को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा विजेता और विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी उत्कर्ष खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि दीपक रावत द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी
लड़कियां लड़कों से कम नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि “खेल हमें गरिमा के साथ हारना सिखाते हैं, और जो व्यक्ति यह सीख जाता है, वह जीवन में सच्चा विजेता बनता है। कार्यक्रम का समापन ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल की प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड्स द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, शिक्षकों, सहयोगी स्टाफ और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
इस मौके पर प्रतियोगिता के निर्णायकमंडल में डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, अहमर एहसान, शेर सिंह बोरा, महेश चन्द, बृजेश बिष्ट और अनिल रावत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, ऑल सेंट्स कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष गोपाल बिष्ट, पास्टर जॉन जॉर्ज मुन्नवर, मयंक रावत, दिक्षित बिष्ट, जनक बिष्ट, मानिक साह, गोविंद बोरा, खिलाड़ियों के अभिभावक तथा अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *