September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1001889362
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आदित्य बिड़ला सेंचुरी पेपर लालकुआं एवं द नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित

अखिल भारतीय 5 ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता का

शुभारंभ पालिका अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल ने किया

नैनीताल। सरोवर नगरी में हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित एवं आदित्य बिड़ला सेंचुरी पेपर लालकुआं एवं द नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय 5 ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल एवं अध्यक्ष हॉकी एकेडमी मुकेश जोशी द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। इस दौरान
डॉ खेतवाल ने महिला हॉकी को संरक्षित करने हेतु हॉकी एकेडमी के प्रयासों की सराहना की।
आयोजक सचिव कैलाश बोरा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सेंचुरी पेपर लालकुआं, द नैनीताल बैंक, जिलाधिकारी नैनीताल, नगर पालिका नैनीताल एवं खेल विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 8 लीग मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला देहरादून एवं कोलकाता के मध्य खेला गया जिसमें देहरादून ने 6–0 से जीत दर्ज की । दूसरा मुकाबला हरिद्वार एवं चंद्रपुर के मध्य खेला गया जिसमें 6–0 से हरिद्वार ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला गोरखपुर एवं मेरठ के मध्य खेला दिया जिसमें 1–0 से गोरखपुर ने जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला नैनीताल एवं बिजनौर के मध्य खेला गया जिसमें 2–1 से नैनीताल ने जीत दर्ज की। पांचवा मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस एवं अंबेडकर नगर के मध्य खेल गया जिसमें 4–1 से उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीत दर्ज की। छठा मुकाबला भिलाई एवं गया के मध्य खेला गया जिसमें 1–0 से भिलाई ने जीत दर्ज की। सातवां मुकाबला हल्द्वानी एवं मेरठ के मध्य खेला गया जो 3–3 से बराबरी पर रहा। आठवां मुकाबला बिजनौर एवं बनारस के मध्य खेला गया जिसमें 1–0 से बनारस ने जीत दर्ज की।
अंपायर मंजुल सनवाल, डॉ मनोज बिष्ट, देवेंद्र बोरा, प्रियंका बिष्ट, सुनील कुमार रहे ।
तकनीकी सलाहकार संजय गुप्ता, दीपक साह, गिरीश भट्ट, राजेश साह रहे।
उद्घोषक डॉ ललित तिवारी एवं हरीश सिंह राणा रहे।
इस दौरान राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महा सचिव जगदीश बावरी , आयोजक सचिव कैलाश बोरा आशु प्रदीप जेठी, विमल चौधरी, मोहित लाल साह, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट सभी 14 टीमों के खिलाड़ी, प्रबंधक एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *