September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वधान समाजसेवी स्वर्गीय चमनलाल बजाज की स्मृति पर

0
1001882478
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एसडीएल स्कूल की 50 छात्राओं को वितरित की गई यूनिफॉर्म

नैनीताल। सरोवर नगरी में लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वधान सोमवार समाजसेवी स्वर्गीय चमनलाल बजाज की स्मृति में कुंदन लाल शाह ट्रस्ट नगर पालिका इंटर कॉलेज एसडीएल में छात्रों को यूनिफॉर्म वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ की गई कार्यक्रम में लगभग 50 छात्राओं को उनके सुपुत्र आशीष बजाज और मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती।खेतवाल एडीएम विवेक राय के द्वारा संयुक्त रूप से छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरित की गई। कार्यक्रम संयोजक प्रेमा अधिकारी द्वारा बताया गया। इस तरीके का कार्यक्रम पिछले 15 वर्षों से आयोजित किया जा रहे हैं जो आगे भी जारी रहेंगे मुख्य अतिथि सरिता आर्या ने स्कूली छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरित किए जाने पर लेक सिटी और आशीष बजाज का आभार व्यक्त किया। पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने कहा लेक सिटी क्लब जो सामाजिक कार्य कर रहे हैं उसकी वह प्रशंसा करती हैं। और यह क्लब प्रदेश में सबसे लोकप्रिय क्लब है। एसडीएम विवेक राय ने कहा लेक सिटी क्लब द्वारा जो कार्यक्रम समाज के लिए किए जाते हैं वह तारीफ ए काबिल है। और ऐसे कार्यक्रम उत्साह बढ़ाते हैं। प्रायोजक समाजसेवी आशीष बजाज ने बताया कि उनके द्वारा हर वर्ष यह कार्यक्रम उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय चमन लाल बजाज की स्मृति में किया जाता है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम पिछले वर्ष की तरह आयोजित किया गया है और लगभग 50 छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरित की गई है। इस दौरान समाज में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें विमला अधिकारी, रीना मेहरा, कलावती असवाल, तारा राणा, चंद्रा पंत है। स्कूल की प्रधानाचार्य नीतू रावत ने संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्यों सहित आशीष बजाज का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष आभा शाह, रानी शाह, बबीता पंत, नीरू शाह, रीना मेहरा, तारा राणा, डॉ प्रगति जैन, सरस्वती शिराला, सभासद भगवत रावत ज्योति ढोंडियाल, मधुमिता, गीता शाह, डॉक्टर पल्लवी, रमा भट्ट, दीपिका बिनवाल, विनीत पांडे, रमा लोहनी, स्कूल की शिक्षिका विनीता पाठक, लता रावत रूमी, उमा भागुनी, पूजा आर्या, पूजा पंत, सीमा शाह, बबीता और कार्यक्रम संयोजक प्रेमा अधिकारी, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। संचालन अध्यापिका मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *