September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत हुई मैराथन दौड़

0
1001875053
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मैराथन का आयोजन हुआ दो वर्गों में

बालक वर्ग में प्रथम रघुवीर और बालिका वर्ग में प्रथम मीनाक्षी रही

oplus_8388608
oplus_8388608
oplus_10485760
oplus_8388640

नैनीताल सरोवर नगरी में रविवार प्रातः पंत पार्क से वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत चतुर्थ दिवस आकाश गंगवार, निदेशक, प्राणी उद्यान, नैनीताल / प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल की निर्देशन में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश पाण्डे, पूर्व उप निदेशक, खेल विभाग/एशियन मैराथन चैम्पियन तथा स्वाति, उप निदेशक, प्राणी उद्यान, नैनीताल द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया। मैराथन दौड़ दो वर्गों (स्कूली एवं ओपन) में आयोजित की गई। स्कूली मैराथन दौड़ का आयोजन बैण्ड स्टैण्ड, मल्लीताल से फांसी गधेरा तल्लीताल तक तथा वापस बैण्ड स्टैण्ड मल्लीताल तक 03 कि०मी० का किया गया, एवं ओपन मैराथन दौड़ का आयोजन बैण्ड स्टैण्ड मल्लीताल से पाइंस तक तथा वापस पाइंस से बैण्ड स्टैण्ड मल्लीताल तक 12 कि०मी० का किया गया। स्कूली मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान रघुवीर, द्वितीय स्थान कृष्णा जोशी, तृतीय स्थान दीपक कुमार एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मीनाक्षी फर्त्याल, द्वितीय स्थान आरती, तृतीय स्थान जीया ने प्राप्त किया। ओपन मैराथन दौड में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान विपिन जोशी, द्वितीय स्थान बृजेश कुमार, तृतीय स्थान अमन बिष्ट तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान साधना, द्वितीय स्थान मेघा, तृतीय स्थान राधा ने प्राप्त किया। बता दें मैराथन दौड में लगभग 300 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर स्वाति, उप निदेशक, प्राणी उद्यान ने बताया विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार राशि और ट्रॉफी वन्य प्राणी सप्ताह के समापन के मौके पर 8 अक्टूबर को जू के सभागार में दिया जाएगा इस मौके पर रन टू लीव की टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कि आप किया इस मौके पर रन टू लीव के संस्थापक
आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कि आप किया इस मौके पर रन टू लीव के संस्थापक हरीश तिवारी, बालम सिंह मेहरा, शाहीद रहमान, हसन रजा, अजय साह, विनोद पन्त, भूपाल नयाल, धीरेन्द्र भाकुनी, भरत भूषण अधिकारी, पंकज बर्गली, इन्तकाम आलम, पुलिस प्रशासन तथा चिकित्सा विभाग के सदस्यों का सफल मैराथन दौड़ को लेकर प्राणी उद्यान, नैनीताल परिवार ने आभार व्यक्त किया गया, एवं प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डे द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में नाटक मंचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह की थीम ‘मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व के माध्यम से (ह्यूमन एनिमल को एग्जिस्टेंस) पर नाटक मंचन किया गया। नाटक मंचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिशप शॉ स्कूल, नैनीताल, द्वितीय स्थान मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर, नैनीताल, तृतीय स्थान भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल ने प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में डॉ० संध्या, असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट), संगीत विभाग, डी०एस०बी० कैम्पस, नैनीताल रहे। नाटक मंचन में विभिन्न विद्यालयों के कुल 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों को प्राणी उद्यान, नैनीताल का निःशुल्क भ्रमण कराया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में आनन्द लाल, वन क्षेत्राधिकारी, प्राणी उद्यान, नैनीताल, जगदीश सिंह कोरंगा, वन दरोगा, नितिन मुकेश, वन आरक्षी, अरविन्द कुमार, वन आरक्षी, विक्रम सिंह मेहरा, फार्मासिस्ट, आनन्द सिंह, सिस्टम एनालिस्ट, प्राणी उद्यान, नैनीताल, हिमालयन बोटैनिकल गार्डन, नगरपालिका वन क्षेत्र एवं नैना वन क्षेत्र के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *