आशा फाउंडेशन के तत्वाधान में
पिंक रैली का शुभारंभ डीएसए मैदान मे
शहर के गणमान्य लोगो और जिला प्रशासन अधिकारियों ने किया







नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को आशा फाउंडेशन द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता को लेकर नैनीताल में पिंक रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइन हैड डॉ आनंद मिश्रा ,एसपी सिटी जगदीश चंद्रा एसडीएम नवाजिश खालिक अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, बिरला स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर डॉक्टर दुग्ताल संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया रैली पंत पार्क होते हुए माल रोड इंडिया होटल तिराहे से वापस माल रोड होते हुए डीएसए ग्राउंड में संपन्न हुई। उसके पश्चात लखनऊ से आए ब्रेस्ट कैंसर एस्पेशलीस्ट डॉक्टर आनंद मिश्रा द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के बचाव को लेकर जानकारियां दी गई, आयोजित समारोह में कैंसर विशेषज्ञ ने इस जानलेवा बीमारी की गंभीरता पर प्रकाश डाला और इस रोग से मुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। रैली में ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित महिलाओं द्वारा भी जूझ रहे बीमारी के बारे में बताते हुए कहा समय रहते सिंटेम्स मिलने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। क्योंकि इस बीमारी का इलाज संभव है। रैली में शहर के शेरवुड कॉलेज, ऑल सेंट कॉलेज, सेंट मैरीज कान्वेंट, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, पाइन क्रेस्ट, नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं सहित अन्य कॉलेज के लगभग सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर लोगों को जागरूक किया। ब्रेस्ट कैंसर पर सेंट मैरीज कान्वेंट की छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।इस दौरान आयोजक संस्था की अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सफल आयोजन के लिए सभी स्कूली छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। बता दें पिछले लगभग 6 वर्षों से आशा फाउंडेशन द्वारा ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। अक्टूबर महीने में पूरे विश्व में ब्रेस्ट कैंसर पिक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।भारत में भी कई महानगरों में इसका प्रचलन चल पड़ा है और कैंसर की लड़ाई में नैनीताल में पिंक रैली का आयोजन पिछले 6 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर मुन्नी तिवारी, गीता शाह, ईशा शाह, mप्रोफेसर अजय रावत, सहित अन्य अतिथि छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद थे।




















