September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सत्य सनातन भक्ति शक्ति जन जागरण अध्यात्मिक अभियान यात्रा में हनुमान भक्तों ने

0
1001865874
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हनुमानगढ़ मंदिर पाषाण देवी श्री राम सेवक सभा और नैना देवी मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार हल्द्वानी काठगोदाम और लाल कुआं से नैनीताल पहुंचे सत्य सनातन भक्ति शक्ति जन जागरण अध्यात्मिक अभियान यात्रा में हनुमान भक्तों ने हनुमानगढ़ पाषाण देवी मंदिर और श्री राम सेवक सभा प्रांगण और मां नैना देवी मंदिर में हनुमान चालीस का पाठ कर सनातन धर्म का प्रचार किया। प्रातः सभी भक्तगण हनुमानगढ़ मंदिर पहुंचे वहां हनुमान चालीसा का पाठ करने के पश्चात पाषाण देवी मंदिर पहुंचे वहां पर भी हनुमान चालीसा का पाठ किया और रैली के माध्यम से गांधी चौक माल रोड होते हुए श्री राम सेवक सभा प्रांगण पहुंचे। और उसके पश्चात उन्होंने भगवा ध्वज के नीचे संघे शक्ति का प्रचार कर भारत का वैभव फैलाने का संदेश दिया। बता दे हल्द्वानी व आसपास से 12 बसों में भरकर लगभग 500 भक्त नैनीताल पहुंचे। यहाँ तल्लीताल बस स्टैंड से मॉल रोड में ‘जय श्री राम’ के ध्वज लेकर भक्त जुलूस के रूप में मल्लीताल पहुंचे। और सभी भक्तों ने कैपिटल सिनेमा के समीप भगवा ध्वज पाठ किया। इस गैर राजनीतिक दल का नेतृत्व कर रहे पंकज खत्री ने कहा कि वो यहां नेतागिरी नहीं कर रहे बल्कि भगवान श्री राम चंद्र के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। कहा कि ये भक्त आज 205वां अयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार का पाठ हल्द्वानी के शीशमहल मंदिर में होता है, जबकि शनिवार को दल घूम घूमकर दूर दराज के क्षेत्रों में हनुमान चालीसा पाठ कर धर्म का संदेश देते हैं। भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस मौके पर दल का नेतृत्व कर रहे पंकज खत्री, मोहन पाठक, गिरीश चंद लोहानी, गोविंद सिंह बिष्ट, गौरव चौहान, हिमांशु बिष्ट, उमेश, कृष्ण चंद बेलवाल आदि के साथ नैनीताल से मंनोज कुमार, विवेक वर्मा, तरुण लूथरा , मयंक पंत, विनोद सिंह, विनोद कुमार, सोनू बिष्ट, भावना रावत, राजीव साह, कुंदन सिंह टिलारा, अधिवक्ता भागवत मेहरा, आकाश कुमार सहित अन्य भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *