September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल मेें शारदा संघ की चित्रकला प्रतियोगिता होगी 12 अक्टूबर को

0
1001861421
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में शारदा संघ के अवैतनिक महासचिव प्रो.घनश्याम लाल साह ने बताया कि शारदा संघ की आन द स्पाट चिल्ड्रन पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल में १२ अकटूबर (रविवार) को होगा।
प्रो.साह के मुताबिक प्रतियोगिता १२ अकटूबर (रविवार) की सुबह १० बजे से डीएसए मैदान में होगी। बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुखय अतिथि नैनीताल बैंक के एमडी व सीईओ सुशील कुमार लाल करेंगे जबकि बच्चों की ओर से बनाये गए चित्रों की प्रदर्शनी १४ अकटूबर (मंगलवार) की शाम को ५ बजे शारदा संघ सभागार में लगेगी जिसका शुभारंभ बतौर मुखय अतिथि नैनीताल होटल व रैस्टोरैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिगविजय सिंह बिष्ट करेंगे वहीं विजेता प्रतिभागियों का पुरुस्कार वितरण समारोह १६ अकटूबर (वीरवार) को होगा जिसमें बतौर मुखय अतिथि पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल मौजूद रहेगी। इसके साथ ही तीनों समारोह में नैनीताल विधान सभा की विधायक सरिता आर्या, पूर्व सांसद डा.महेंद्र पाल,पूर्व विधायक डा.नारायण सिंह जंतवाल, कूर्माचल बैंक के अध्यक्ष विनय साह, पूर्व अध्यक्ष जगदीश लाल साह, पद्मश्री अनूप साह, नैनीताल बैंक के पूर्व अध्यक्ष वी.के.विंग व वरिष्ठ रंगकर्मी व युगमंच संस्था के अध्यक्ष जहूर आलम समेत सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यो को आमंत्रित किया गया है। दूसरी ओर शारदा संघ के अवैतनिक महासचिव प्रो.साह समेत अध्यक्ष प्रो.देवेंद्र लाल साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र लाल साह समेत शारदा संघ परिवार ने प्रतियोगिता की तैयारियां शुरु कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *