लौटने लगी फिर पर्यटकों से नैनीताल की रौनक दशहरा व वीकेंड पर उमड़े पर्यटक


नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्यटकों की चहलकर में दिखने लगी है। जिसके चलते व्यापारियों के मुरझाए चेहरो पर रौनक लौटने लगी है बता दे आखिरकार चार महीने की मंदी के बाद नैनीताल में एक बार फि र पर्यटकों की आमद बढऩे लगी है। दशहरा तथा वीकेंड के मौके पर नैनीताल समेत आसपास के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। लंबे समय से सूनी पड़ी होटल व पार्किंगें अब पर्यटकों से गुलजार हो रही हैं।
दूसरी ओर शुक्रवार शाम से ही पर्यटक नैनीताल पहुंचने लगे हैं। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन तथा मॉल रोड पर जम कर खरीदारी भी करी।इसके अलावा पर्यटक नैनी पीक में ट्रैकिंग समेत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जूम लैंड, चिडिय़ाघर तथा वाटर फ ॉल में खासी चहल.पहल रही। इसके साथ ही प्रसिद्ध कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
नैनीताल होटल एंड़ रैस्टोरैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि चार महीने की सुस्ती के बाद यह पहला मौका है जब दशहरा वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या संतोषजनक स्तर पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि अगर यही रुझान रहा तो आने वाले दिनों में होटल व्यवसाय को बड़ी राहत मिलेगी वहीं दोपहिया टैकसी बाइक एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश भट्ट ने कहा कि इस वीकेंड में पर्यटकों की संख्या पिछले महीनों की तुलना में कहीं अधिक रही। इसका असर टैकसी और बाइक बुकिंग पर भी साफ दिखाई दिया है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि त्योहारों का मौसम आगे और बेहतर व्यवसायिक अवसर लेकर आएगा।




















