September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शहर के विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने गांधी जी लाल बहादुर शास्त्री

0
1001855108
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

और 1994 के मुजफ्फर नगर कांड में शहीदों को किया नमन

नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार 2 अक्टूबर शहर के विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने गांधी चौक तल्लीताल पर एकत्र होकर हाथों में स्लोगन की तखतीया लेकर 1994 में उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे आंदोलन कारियों पर मुजफ्फरनगर में हुई जघन्य घटना को याद करते हुए शहीदों को याद किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी राजीव लोचन शाह ने कहा वर्ष 1994 में जब उत्तराखंड राज्य को लेकर आंदोलन अपने चरम पर था तब मुजफ्फरनगर में आंदोलनकारी का दमन किया गया था और कई महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया था। उन्होंने कहा तब से लेकर आज तक 2 अक्टूबर को गांधी जी लाल बहादुर शास्त्री और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। सभी का मानना था कि 3 दशक बाद भी शाहीदों को न्याय नहीं मिला और आज भी लद्दाख में लोकतांत्रिक मांगों के खिलाफ वैसा ही दमन जारी है जैसा 1994 में उत्तराखंड आंदोलन कारियों ने झेला। सभी प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक तथा अन्य गिरफ्तार लोगों की तुंरत रिहाई की मांग करते हुए लद्दाख की लोक तांत्रिक मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर राजीव लोचन साह, दिनेश उपाध्याय, यशपाल रावत, शिखा रावत, माया चिलवाल , डा. शीला रजवार , महेश जोशी , जस्सी राम आर्या , पंकज भट्ट, तारा सिंह बिष्ट, शाकिर अली, कविता उपाध्याय , संध्या शर्मा , मयूर, पवन, राकेश, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *