October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

किरन शाह ने वार्ड वासियों को संदेश देते हुए

0
1000057331
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अपने पक्ष में मतदान करने का किया निवेदन

नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव की सरकार में तेजी से बढ़ रही हैl तल्लीताल बाजार से निर्दलीय पूर्व सभासद प्रत्याशी किरन शाह ने जनता के नाम एक संदेश दिया हैl उन्होंने सभी को नमस्कार करते हुए कहां मैं किरन साह, आपके अपने तल्लीताल वार्ड नंबर 15 से वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव में खड़ी हुई हूं। पहले भी आपके समर्थन और विश्वास के बल पर मुझे आपके वार्ड की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
आप सभी के विश्वास और सहयोग से मैंने अपने पिछले कार्यकाल में वार्ड के विकास के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य किया। आपकी समस्याओं का समाधान करना, जरूरतमंदों की मदद करना, और क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना मेरा प्राथमिक लक्ष्य रहा है। अब, आपके आशीर्वाद और समर्थन के साथ, मैं फिर से आपके वार्ड की सेवा करने का संकल्प लेती हूं। मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि इस बार भी मुझे अपना कीमती वोट दें और मुझे आपके वार्ड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करें।

मेरे प्रमुख उद्देश्य:

वार्ड में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना।
सड़कों और नालियों की मरम्मत और रखरखाव।
सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाना।
आपका सहयोग और समर्थन ही मेरी ताकत है। 23 जनवरी को अपने कीमती वोट का सही उपयोग करें और मुझे, किरण साह को, अपने तल्लीताल वार्ड नंबर 15 का पुनः प्रतिनिधित्व करने का अवसर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *