October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रोटरी क्लब नैनीताल का 74 वा अधिष्ठान समारोह हुआ सम्पन्न

0
1001713055
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

16 अध्यापकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से किया गया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रसिद्ध होटल व्यवसाई और सक्रिय रोटेरियन शैलेन्द्र शाह बने रोटरी वर्ष 2025 – 26 के अध्यक्ष और शिवांगी शाह ने दोहराया सचिव का पद भार , दिनांक 10 सितंबर को बोट हाउस क्लब में आयोजित भव्य अधिष्ठान समारोह में मुख्य अतिथि,रोटरी मंडल 3110 के मंडल अध्यक्ष राजेन विद्यार्थी , विशेष अतिथि मोहन गुप्ता , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष जैन सभी ने सह पत्नी शिरकत की ,समारोह में रोटरी क्लब नैनीताल की नई कार्यकारणीय समिति घोषित की गई , इस अवसर पर रोटरी क्लब नैनीताल में 9 नए सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर रोटरी क्लब नैनीताल की सदस्यता प्राप्त की , नए सदस्यों में , प्रसिद्ध इंडिया होटल के योगेश शाह , नैनीताल के जाने माने पत्रकार अरुण कुमार शाह , उत्तराखंड ओलंपिक्स एसोसिएशन के उप अध्यक्ष विमल चौधरी , अनुपम रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर रुचिर शाह , विक्रम स्याल की पत्नी और फ्रीलांसर मीरा स्याल , सनवाल स्कूल की प्राचार्य अमरदीप इमैनुअल , उच्च न्यायालय नैनीताल के वरिष्ठ वकील सैयद काशिफ जाफरी , भीमताल के बिल्डर डेवलपर ऋषि दुआ ,और भीमताल के उद्यमी प्रणय मुटरेजा रोटरी क्लब नैनीताल में सदस्य के रूप में सम्मिलित किये गया ।
इस अवसर में अलग अलग विद्यालयों से 16 अध्यापकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया,
साथ ही 2 नए इंटरेक्ट क्लब नैनीताल से सनवाल स्कूल और भीमताल में स्थित हरमन माइनर स्कूल में नए इंटरेक्ट क्लब बनाने की घोषणा भी की गईं, समारोह में उपस्थित 8 इंटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष और टीचर कॉर्डिनेटर को सम्मानित किया गया और नई कार्यकारिणी के बैजेस भी प्रदान किए गए ।
समारोह का सफल मंच संचालन क्लब ट्रेनर रोटेरियन विक्रम स्याल ने बखूबी किया ।
समारोह में नैनीताल के गणमान्य नागरिक , आलोक शाह , गीता शाह , कमोडोर बल राजेश सिंह , नैंसी , शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता , लोग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी , सेंट मेरी कॉन्वेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा , ऑल सेंट्स कॉलेज से श्रीमती सोलोमन , सनवाल स्कूल कि प्रधानाचार्य श्रीमती अमरदीप इमैनुअल,बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा , आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा , इंटरेक्ट क्लब के सभी अध्यक्ष , टीचर कॉर्डिनेटर और रोटरी क्लब के उपरोक्त 9 नए सदस्यों सहित रोटरी क्लब की कार्यकारणी के सभी सदस्य उपस्थित रहें
और समारोह के आयोजन में सक्रिय भागीदारों निभाई ,पूर्व अध्यक्ष मनोज लांबा ,
बबीता जैन , जे के शर्मा ,अरुण शर्मा , अनीता शाह , जितेंद्र शाह ,हरीश नयाल, योगेश शाह मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना , विनोद दुआ , होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और रोटरी के सदस्य दिग्विजय सिंह बिष्ट , रजत टंडन , कैप्ट विजय नेगी , सेवी नेगी ,यतींद्र सूरी ,विक्रम स्याल , अनु लांबा , साक्षी दुआ, ज्योति खन्ना , हिमानी शाह ,नीता शाह आदि उपस्थित रहे ।इस अवसर पर अध्यक्ष शैलेन्द्र शाह ने रोटरी के माध्यम से अनेकों सामाजिक कार्यक्रम , स्वास्थ सेवाएं , पर्यावरण संबंधित कार्यों को अंजाम देने की घोषणा की और आश्वासन दिया कि रोटरी क्लब नैनीताल शहर और और यहां के नादरिकों के लिए सदैव सेवा भाव से प्रगतिशील कार्यक्रम का आयोजन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *