October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे

0
1001708723
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पिथौरागढ़ नैनीताल। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. सुधीर तिवारी ने की तथा आयोजन का सफल संचालन डॉ. विवेक आर्या द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की मनोविज्ञान की छात्रा काजल द्वारा भूमिका प्रस्तुत करने से हुआ। इसके पश्चात भाषण प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। निर्णायक मण्डल में डॉ. सारिका वर्मा एवं डॉ. मनोज कुमार सम्मिलित रहे। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान रिद्धिमा (बी.ए. प्रथम सेम.) एवं मो. अनस (बी.एससी. प्रथम सेम.) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान योगेन्द्र (बी.ए. प्रथम सेम.) को मिला तथा प्रथम स्थान खुशी मेहता (एम.ए. प्रथम सेम., राजनीति विज्ञान) ने प्राप्त किया।
समापन सत्र में डॉ. सुधीर तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आत्महत्या जैसे संवेदनशील विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में डॉ. सुधीर कुमार तिवारी,डॉ शुभम, डॉ. दिनेश कोहली सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *