October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कर्मचारियों के अनूठे आंदोलन को हुए 432 दिन पूरे

0
1001708395
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण अभियान आज 432 वें दिन भी जारी रहा। दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज अभियान के 432 वें दिन ।।।मेरा पौधा मेरा परिवार।।। कार्यक्रम के तहत विद्यालयों को पौधारोपण से जोड़ने के क्रम में आज अभियान के 432 वें दिन डीडीहाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैंसयूडी को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं व गुरूजनों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई ।पौधों का वितरण किया गया ।साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता टोलिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम सराहनीय है ।जिसमें विद्यालयों को पौधारोपण अभियान से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह ने भी संबोधित किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा पौधों का जो वितरण किया जा रहा है वह पौधे विपिन जोशी के माध्यम से मुख्य उद्यान अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *