October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय मे शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में हुआ सम्मान कार्यक्रम

0
1001692623
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिले के शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो0. विनय कुमार विद्यालंकार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षक दिवस प्रतिवर्ष 0 ५ सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है जो एक महान दार्शनिक शिक्षक थे। प्राचार्य ने वर्तमान में गुरु शिष्य संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन काल में गुरुकुल व्यवस्था के कारण गुरु शिष्य संबंध सुदृढ़ थे जबकि आज परस्पर संवाद की कमी के कारण ये संबंध तनावपूर्ण हो रहे हैं। गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि माँ के गर्भ से जन्म लेने के बाद मनुष्य का गुरु से संपर्क होने पर पुर्नजन्म होता है।
इस अवसर पर डॉ जयति दीक्षित ने शिक्षण कार्य को एक महान कार्य बताया जबकि डॉ0 ईप्सिता सिंह ने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया वही डॉ0. दीपक ने गुरु शिष्य के संबंध पर विचार रखे जबकि डॉ तरुण कुमार आर्य ने शिक्षक दिवस के महत्व तथा डॉ. निर्मला ने जीवन मे गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थीयों मे से नीमा, पिंकी, अंजलि व सुनील तथा नीरज ने अपने विचार रखते हुए गुरु का शिष्य के जीवन मे महत्व बताया और गुरु महिमा का वर्णन किया। अंत में विद्यार्थियों द्वारा हर्षोल्लास से केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशी मनाई गई। कार्यक्रम का सफ ल संचालन छात्रा रश्मि भंडारी द्वारा की गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *