October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नवगठित जिला पंचायत की पहली बैठक अध्यक्ष दीपा दर्मवाल की अध्यक्षता में हुई आयोजित

0
1001689768
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तीन सदस्यों ने ली शपथ

बैठक में अधिकारियों ने जनपद पर चल रही विकास कार्यों की दी जानकारी

नैनीताल। सरोवर नगरी के राज्य अतिथि गृह सभागार में जिला पंचायत नैनीताल की नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बता दे जिला पंचायत की बैठक को लेकर पुलिस मौजूद रही और इस दौरान पुलिस ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों के सभागार में प्रवेश से पूर्व तलाशी ली गई। बैठक प्रारंभ करने से पूर्व जो तीन सदस्यों की शपथ नहीं हुई थी उनमें से दो सदस्यों को अध्यक्ष दर्मवाल ने शपथ दिलाई कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने अपनी शपथ स्वयं ली।

जिन तीन लोगों ने शपथ ली उनमें कांग्रेस की पुष्पा नेगी (सुपी), निधि जोशी
दाड़ीमा मीना देवी ककोड़ शामिल हैं। बैठक की शुरुआत में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने जनपद में चल रहा है विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। और बैठक में आए जनपद के सभी अधिकारियों ने परिचय देते हुए अपने विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों को दी। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया जिसमें मुख्य समस्याएं 108 एम्बुलेंस मेडिकल स्टाफ की कमी और आवारा पशुओं सहित अन्य मुद्दों से अवगत कराया। बैठक से पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों का शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों ने अपने विभागों की योजनाओं की भी जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, ककोड़ से सदस्य डीकर सिंह मेवाड़ी, बड़ौन से मीना देवी, ओखलकाण्डा मल्ला से प्रमोद सिंह, ढोलीगांव से बहादुर सिंह नगदली, दीनीतल्ली से पूनम बिष्ट, सरना से रेखा देवी, गहना से ज्योति आर्या, दाड़िमा से निधि जोशी, सूपी से पुष्पा नेगी, चापड़ से तरूण कुमार शर्मा, चौखुटा से दीप सिंह बिष्ट, सिमलखॉ से संजय बोहरा, सावल्दे. पश्चिम से दीप चन्द्र, मालधनचौड (चन्द्रनगर) से अनीता आर्य, गैबुआ से अरनव कम्बोज, तलिया से हेम चन्द्र नैनवाल, चिल्किया से सीता देवी, गुलजारपुरबंकी से अनिता आर्य, चोरगलिया आमखेड़ा, लीला देवी, रामसिंह आनड़ी से छवि काण्डपाल, जग्गीबंगर से दीपा चन्दोला, जंगलियागॉव से विपिन सिंह जंतवाल, मेहरांगांव से जिशान्त कुमार, जिशान्त कुमार, अमृतपुर से हेमा भट्ट, भवाली गांव से यशपाल आर्य, जिला पंचायत के अभियंता दलीप नेगी, वित्त परामर्शी यशवंत सिंह बिष्ट, कर अधिकारी विजय बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुभाष आर्य, प्रशासनिक अधिकारी अनिल चंद, सहायक अभियंता गोपाल नयाल, राजस्व निरीक्षक दीपक उपाध्याय, चंद्रपाल बिष्ट, गोविंद जी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार द्वारा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *