October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वनस्पति विज्ञान विभाग के शोध छात्र गौरव सती और कमल रावत ने

0
1001688567
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है

नैनीताल। सरोवर नगरी के कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोध छात्र गौरव सती ने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है । गौरव विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी तथा यू सैक के वैज्ञानिक डॉ गजेंद्र सिंह के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे । गौरव ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 84 वा स्थान ग्रहण गौरव ने इससे पूर्व यू सेट तथा गेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है । वनस्पति विज्ञान विभाग के कमल रावत ने 28 वीं रैंक हासिल कर विभाग का नाम रोशन किया । कमल रावत डॉ सुषमा टमटा ,प्रॉफ ललित तिवारी तथा डॉ आई डी भट्ट के निर्देशन में शोध कर रहे है । कमल तथा गौरव की सफलता पर निदेशक प्रॉफ नीता बोरा शर्मा डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रॉफ संजय पंत ,चीफ प्रॉक्टर प्रॉफ हरीश बिष्ट , विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी सहित कूटा अध्यक्ष , महासचिव डॉ विजय कुमार ,प्रॉफ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ संतोष ,डॉ दीपिका गोस्वामी ने गौरव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *