लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर
सुबह सेवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु भजन
और आदमी मुसाफिर है गीत के माध्यम से बांधा समां

भीमताल नैनीताल। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भीमताल शहर के विद्यालय लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूम-धाम से मनाया गया। प्रातःकाल प्रधानाचार्य एस०एस०नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय की शिक्षिका किरन रौतेला द्वारा शिक्षक दिवस पर विचार, बीना ठाकुर द्वारा कविता एवं डा० नीता पंत द्वारा समाचार प्रस्तुत किए गए। सभी शिक्षकों द्वारा सुबह सेवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु भजन और आदमी मुसाफिर है गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुती दी, वाणिज्य शिक्षक राकेश अधिकारी द्वारा चाँदी जैसा रंग है तेरा एवं संगीत शिक्षक अजय कुमार और राजेश चन्द्रा द्वारा ओ भिना कसिके जानु दोरि हाटा’*
गीत गाया गया। विद्यार्थी वर्ग की ओर से कक्षा 12 के विद्यार्थियों द्वारा समूह गीत एवं छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका इन्द्रा सिन्हा द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बता दे विद्यालय में लगातार 15 वर्षों से अधिक सेवा दे चुके शिक्षकों-अहिन पान्डे, अमृत कुमार, कंचन जोशी, दीप्ति जोशी, डा० नीता पन्त, नम्रता जादवान, एस०एस०बिष्ट, रिमझिम डे और राम मनोहर सिंह धौनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य / निदेशक एस०एस०नेगी ने शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन प्रेषित किये और अपने संबोधन द्वारा सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षक को देश और समाज के निर्माता होने की बात कही। साथ ही श्री नेगी द्वारा हिमालय बचाने की शपथ भी सभी विद्यार्थियों को दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारहवीं की छात्राओं श्रुतिकीर्ति वर्मा, श्रेया अधिकारी, पल्लवी सिंह चौहान, दिव्या सिंह भैंसोड़ा और माही सांगुड़ी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।




















