October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

123 वाँ नैना देवी महोत्सव मैं महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का

0
1001677626
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सामाजिक कार्यकर्ता काजल चौधरी ने

समूह की महिलाओं से मिलकर किया अनुभव साझा

नैनीताल। शहर की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता ओर महिला सशक्तिकरण, महिला समूह, महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही, नैनीताल की बेटी काजल चौधरी ने नैना देवी महोत्सव के माध्यम से इस बार मेला क्षेत्र में लगाए गए महिला समूह के द्वारा लगाए जा रहें छोटे-छोटे फूड, क्लॉथ, अन्य सभी प्रकार के खाद्य गारमेंट, स्टॉल्स अन्य, जिसमें जिला प्रशासन नैनीताल ने अपनी अहम भूमिका निभाई, इससे कई बेरोजगार महिलाओं को महिला समूह के माध्यम से रोजगार से जुड़ने का मोका मिला, जिसमें अधिकतर घरेलू महिलाएं शामिल रही, काजल चौधरी ने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से कई महिला समूह की महिलाओं से मिली, उन सभी महिलाओं से बात करने पर उन्हें एक अच्छा अनुभव मिला, चौधरी के द्वारा महिलाओं से फीडबैक लिया गया कि उन्हें इस बार का मेला कैसा लगा? और इस बार के मेले में आप लोगों की क्या भूमिका रही?, चौधरी बताती है की ” महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं था और उन्होंने वर्तमान जिलाधिकारी वंदना सिंह जी और पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की, चौधरी बताते हैं कि इस बार महिला समूह की छोटी-छोटी स्टॉल्स को देखकर बेहद खुशी हुई हैं, कि जिस तरीके से उत्तराखंड की महिला समूह ओर उनकी महिलाओं ने उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता, यहां का पहनावा- खानपान, रंगोली वूलन से बने प्रोडक्ट्स, खाने में विभिन्न प्रकार के अचार, कुमाऊनी नमक, मीठे में कई प्रकार के मुरब्बा,शहद और कई विभिन्न प्रकार के खादी, जुट आइटम्स की दुकान लगाई गई , बता रही हैं कि उत्तराखंड के कल्चर को प्रमोट करने के लिए महिला समूह की महिलाओं द्वारा आज उन्हें अपने स्टॉल्स पर भुलाकर कश्मीरी टोपी, और कुमाऊनी पिछोड़ा पहनाकर सम्मान दिया गया, चौधरी ने महिलाओं के साथ बात की और एक अच्छा अनुभव मिला, महिलाओं का कहना है कि नगर पालिका नैनीताल की तरफ से उन्हें एक अच्छी जगह दी जाए जहां वो छोटे-छोटे समूह के स्टॉल्स लगाए, जहां पर वो अपने रोजगार को और अच्छे से डेवलप कर सकती हैं, चौधरी का कहना है कि इस मेले के माध्यम से उनका नैनीताल की जनता और बेरोजगार महिलाओं को यही संदेश रहेगा की जो भी महिलाये बेरोजगार है और घर पर रहती हैं, वो महिलाएं महिला समूह से जुड़ सकती हैं, क्योंकि आज के समय में महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना बेहद जरूरी है, जहां पर महिला समूह आपको एक अच्छा प्लेटफॉर्म भी दे रहा है, चौधरी का जिला प्रशासन नैनीताल से अनुरोध है कि वो ऐसी महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर ज्यादा से ज्यादा सशक्त बनाने में मदद करें, विश्व स्तर पर उत्तराखंड के क्षेत्रीय कल्चर यहां की संस्कृति सभ्यता खान-पान मनोरंजन और वेशभूषा को अधिक से अधिक प्रमोट करने में मदद करें, आपको बताते चलें कि काजल चौधरी जी ने नैनीताल जिला प्रशासन, वर्तमान जिलाधिकारी वंदना सिंह जी, नगर पालिका परिवार, पुलिस महकमा नैनीताल, जिला अधिवक्ता पैनल, और सभी का आभार व्यक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *