October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मानवता का परिचय देते हुए तल्लीताल पुलिस ने

0
1001676398
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अस्वस्थ बुजुर्ग महिला को 108 और स्ट्रेचर की मदद से पहुंचा अस्पताल

लोगों ने की भूरि भूरि प्रशंसा

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें पुलिस ने की अस्वस्थ महिला की मदद

नैनीताल। सरोवर नगरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वरिष्ठ नागरिकों से शत-प्रतिशत संपर्क कर उनके जागरूकता एवं हर सम्भव सहयोग करें। इसी क्रम में थाना तल्लीताल को सूचना मिली कि सैची जोशी 79 निवासी फॉरेस्ट लॉज, तल्लीताल गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं तथा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाना आवश्यक है। सूचना देने वाले उनके पुत्र ने बताया कि पारिवारिक परिस्थिति के चलते स्वयं व उनके पिताजी (जो स्पाइनल बीमारी से ग्रसित हैं) मदद करने में सक्षम नहीं हैं और आस-पड़ोस मे भी कोई नही रहता है। सूचना मिलने के पश्चात डॉ. जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के दिशा-निर्देशन तथा सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी नैनीताल द्वारा
थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल को टीम मौके पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 108 एम्बुलेंस और स्टेचर की मदद से बुजुर्ग को सुरक्षित बी.डी. पांडे चिकित्सालय मल्लीताल पहुँचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *