मां नैना देवी मंदिर में शेरवानी हिलटॉप होटल के कर्मचारियों ने
भव्य भंडारे में की सेवा लिया मां का आशीर्वाद




नैनीताल। सरोवर नगरी में मां नंदा देवी महोत्सव चल रहा है बुधवार को मां नैना देवी मंदिर में शेरवानी हिलटॉप होटल के महाप्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में होटल के कर्मचारियों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भंडारे में सेवा की, इस दौरान कर्मचारियों ने मंदिर परिसर में सफाई भी की और कूड़ा कचरा एकत्र डस्टबिन में डाला। इस दौरान होटल के लगभग एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने मां के मंदिर में जाकर सेवा कर मां का आशीष लिया। इस मौके पर महा प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, जीवन बिष्ट, दिनेश पालीवाल, बलवंत सिंह, कुंदन सिंह, तारा दर्शन, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।




















