March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

मां नैना देवी महोत्सव मेले में दुकानदारों के आंसू निकाले ठेकेदार और मूसलाधार वर्षा ने

0
1001664904
012 013
111 222 333

मेला स्थल पर रहा जल भराव जिसके चलते पसरा सन्नाटा दुकानदार परेशान

विधायक सरिता ने किया निरीक्षण और दुकानदारों की सुनी समस्याएं

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें मेले क्षेत्र का हाल

नैनीताल। सरोवर नगरी में नंदा देवी महोत्सव चल रहा है और रविवार रात्रि लगभग 11:00 से वर्ष जारी है सोमवार प्रातः से ही मूसलाधार वर्षा के चलते मेले की रौनक खत्म हो गई और मेले में लगी दुकानों में दुकानदारों के चेहरे उतरे हुए हैं। मेला परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और झूले भी खाली थे। क्योंकि इस वर्ष भी ठेकेदारों द्वारा टेंडर की शर्तों की अंधेकी करते हुए नियम से अधिक मूल्य पर दुकान आवंटित की गई है। और अधिकतर दुकानदारों को नगर पालिका द्वारा निर्धारित राशि से अधिक रैटों पर दी गई है। उसका नतीजा यह हुआ सामानों के रेट दुकानदारों ने दुगने कर दिए और आम जनता को इसका खामियां का भुगतना पड़ रहा है। ऊपर से कुदरत की मार के चलते आज सोमवार का दिन सुखा चला गया। ऊपर से जल भराव ने उनकी मुसीबत और बढ़ा दी। विधायक सरिता आर्या भी मेला परिसर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्होंने नगर पालिका से जल भराव की निकासी को तत्काल करने के निर्देश दिए। इस दौरान वह कई दुकानदारों से मिली और उनकी परेशानियों को सुना इस दौरान दुकानदारों का कहना था हर वर्ष दुकानों के रेट बढ़ते जा रहे हैं। ऊपर से वर्षा के चलते किराया निकालना ही भारी पड़ जा रहा है। उन्होंने विधायक सरिता से मेले में दो दिन आगे बढ़ने का निवेदन किया इस दौरान सरिता ने दुकानदारों को आश्वासन दिया। वह इस संबंध में प्रशासन से बात कर दो दिन बढ़ने का प्रयास करेंगी। बता दे शहर के लोग हर वर्ष नंदा देवी महोत्सव को लेकर इंतजार में रहते हैं और दुर्भाग्य तो यह है ठेकेदार नियमों का उल्लंघन कर दुकानों का आवंटन करते हैं लेकिन प्रशासन द्वारा उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती जिसके चलते हर वर्ष उनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ठेकेदारों पर लगाम कौन लगाएगा और कब लगाम लगेगी जिससे मेले का स्वरूप और अच्छा हो जाए जो लोगों को सस्ता सामान मेले में मिले फिलहाल दुकानों के महंगे आवंटन के बाद उसका बोझ आम आदमी पर पड़ रहा है। और मेले में महंगाई बढ़ रही है। 80 से ₹100 किलो बिकने वाली पकौड़ी भी ₹200 किलो बिक रही है। मेले में लोग खरीदारी इसलिए करते हैं कि वहां माल सस्ता मिलता है लेकिन अब उल्टा हो रहा है मार्केट से महंगा सामान मेले में मिल रहा है। आपको बता दें विधायक सरिता ने निरीक्षण के दौरान वहां पर महिला मोर्चा के साथ खरीदारी भी करी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *