October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ऑल इंडिया माइनॉरिटी फोरम फॉर डेमोक्रेसी के

0
1001661587
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सैयद काशिफ़ जाफ़री बने उत्तराखंड राज्य संयोजक

नैनीताल। सरोवर नगरी के समाजसेवी और अल्पसंख्यक अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सैयद काशिफ़ जाफ़री को ऑल इंडिया माइनॉरिटी फोरम फॉर डेमोक्रेसी (एआईएमएफडी) का उत्तराखंड राज्य संयोजक नियुक्त किया गया है। बता दें यह नियुक्ति संगठन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उनकी सामाजिक सक्रियता, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमताओं को देखते हुए की गई।
संगठन के अध्यक्ष अम्मार रिज़वी जी पूर्व एक्टिंग चीफ मिनिस्टर उत्तर प्रदेश, डिप्टी स्पीकर यूपी विधानसभा, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश हज गुडविल डेलिगेशन गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने कहा कि सैयद काशिफ़ जाफ़री साहब लंबे समय से अल्पसंख्यकों की आवाज़ को लोकतांत्रिक मंचों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन राज्य स्तर पर और भी मजबूत होगा।”
पूर्व में पत्रकारिता के क्षेत्र से रहे सैयद काशिफ़ जाफ़री उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में 2010 से अधिवक्ता हैं। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ को प्रमुखता से उठाया है और अनेक सामाजिक मुद्दों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से जनजागरण का कार्य किया है।
विधि क्षेत्र में भी उन्होंने न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। जाफरी साहब ने कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाओं पर कार्य किया है और समाज के पिछड़े, अल्पसंख्यक तथा वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनका कार्य पत्रकारिता और न्यायिक क्षेत्र में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह दायित्व मिलने के बाद जाफ़री ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।” गौरतलब है कि ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी
(एआईएमएफडी) एक राष्ट्रव्यापी संगठन है जो लगभग 35 वर्षों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस नियुक्ति से क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *