October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

महिला उप निरीक्षक के चालान के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

0
1001649394
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी-लंबी लाइन यात्री परेशान

एसएसपी मीणा के आश्वासन पर

व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया समाप्त

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल बाजार मेडिकल स्टोर में पुलिस उप निरीक्षक अंजुला जॉन के चेकिंग अभियान के दौरान चालान किए जाने पर व्यापारी आक्रोशित हो गए और चलानी विरोध का अपने प्रतिष्ठान बनकर गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन कर मार्ग को जाम कर दिया। व्यापारियों के विरोध के चलते गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइन लग गई और लगभग 2 घंटे लगे जाम के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दे शासन द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जिसके अनुसार सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। महिला उपनिरीक्षक अंजुला जॉन तल्लीताल बाजार क्षेत्र में मेडिकल की दुकानों में चेकिंग करने गई थी और उनके द्वारा आयुर्वेदिक पंत जी की दुकान का नगद चालान किया गया उसके बाद वह टोनी मेडिकल स्टोर पहुंची तो व्यापारियों और उनके बीच काफी बहस हुई। और व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बनकर गांधी चौक तल्लीताल डॉट पर धरना प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह सहित पदाधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंच गए और महिला उप निरीक्षक को लाइन हाजिर करने की मांग पर अड गए थाना अध्यक्ष नयाल जी के समझाने पर वह नहीं माने इस दौरान उन्होंने अपने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी और मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित जी मौके पर पहुंच कर व्यापार से वार्ता कर जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या और नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल भी धरने पर पहुंच गई और उनके द्वारा भी एसएसपी से फोन पर वार्ता की गई। कहा एक सप्ताह के भीतर जांच कर अगर महिला उप निरीक्षक दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस बात का समर्थन करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह ने व्यापारियों से आंदोलन को समाप्त करने का निवेदन करते हुए मामला शांत किया। और व्यापारियों द्वारा धरने को समाप्त किया गया। इस मौके पर महामंत्री अमनदीप आनंद, उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, उप सचिव जयंत उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश लाल, पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल शाह,भगवत पंत, राजेंद्र मनराल, सुखदीप आनंद, विकी राठोर, आयुष भंडारी, विजय कुमार, नीरज पंत, दिनेश कर्नाटक पप्पू,सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *