October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पत्रकार रिया जोशी को पितृ शोक

0
1001647960
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शहर में शोक की लहर

नैनीताल। सरोवर नगरी में हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पत्रकार रिया जोशी के पिता विजय जोशी (63) का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पाइंस स्थित श्मशान घाट पर किया गया। बता दे तल्लीताल बाजार निवासी विजय जोशी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे और लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र – पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। विजय जोशी के पिता रामदत्त जोशी नैनीताल के तल्लीताल में जोशी मिष्ठान भंडार के प्रसिद्ध विक्रेता थे। विजय जोशी ने गुरुवार दोपहर अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शहर के पत्रकारों समेत स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *