October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने

0
1001644829
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पीड़ित परिवार आनंद राम की आर्थिक सहायता कर बढ़ाया मदद का हाथ

क्षेत्र और शहर के लोग संध्या शर्मा की कर रहे हैं भूरि भूरि प्रशंसा

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते दिनों 14 अगस्त को लगातार हुई लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते सात नंबर क्षेत्र में आनंद राम के घर का हिस्सा ढेने से टूट गया था प्रशासन द्वारा उनका 5000 की मदद भी की गई। लेकिन इतनी कम रकम से आनंद राम का मकान नहीं बन सकता था। जब घटना का सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा को पता चला तो उन्होंने मौके पर जाकर आनंद राम को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। और इस वादे को पूरा करने संध्या बीते रोज उनके आवास पर पहुंची। और उन्हें आर्थिक मदद कर उनके मकान बनाने में सहयोग किया। और आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। संध्या ने कहा बारिश से कई गरीब परिवार बेघर हो गए। इन्हीं में से एक हैं आनंद राम, जिनका घर बारिश में ढह गया।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना हर नागरिक का कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी लोग मिलकर इन परिवारों का सहारा बनें। और जो लोग मदद करना चाहते हैं वह मेरे से संपर्क कर पीड़ित परिवार को मदद कर सकते हैं। संध्या मैं प्रशासन से भी आपदा में उनकी मदद करने की अपील की है। बता दें शहर और क्षेत्र के लोग संध्या शर्मा की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *