October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह के

0
1001643752
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सदस्यों ने लगाए फलदार पौधे

नैनीताल। सरोवर नगरी में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह नैनीताल द्वारा लगातार जनहित कार्य किए जाते हैं इसी क्रम में एक और प्रयास के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नैनीताल के समीप मंगोली गांव थापला से आगे जलाल गाँव में किया गया, इस दौरान संस्था और गांव के लोगों द्वारा लगभग पांच सौ वृक्ष रोपित ,वितरित किए गए। जिसमें फलदार वृक्ष कागजी नींबू ,बड़ा नींबू , माल्टा, के वृक्ष ग्रामप्रधान खुशहाल सिंह बिष्ट एवम समूह के सदस्यो द्वारा रोपित किए गए। बता दें गाँव के प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थियों द्वारा भी वृक्ष रोपित किए गए,साथ में बड़े उत्साह के साथ उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह के सदस्यों रेशमा टंडन ,कविता गंगोला,सुनीता वर्मा ,ज्योति मेहरा, संगीता शाह , सोनी अरोरा,किरण टंडन,कामना कंबोज, कविता जोशी, रमा तिवारी,मधु बिष्ट ,निम्मी कीर,सिम्मी अरोरा,मंजू नेगी, प्रेम लता, पूजा शाही ,बीना शर्मा,शिखा शाह, मंजू बिष्ट सिंह,श्वेता अरोरा,पूजा मल्होत्रा,कविता सनवाल,वंदना,रीना सामंत,उमा कांडपाल ,ममता गंगोला , वैशाली बिष्ट ,बिमला काफल्टया जी संध्या तिवारी ,नेहा डालाकोटी, सोमा शाह जी का एवम् ग्रामप्रधान ख़ुशहाल सिंह बिष्ट का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *