October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं का हुआ मल्टीनेशनल कंपनियों में चयन

0
1001622601
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

गुंजन भनवाल का 66.01 लाख के पैकेज में चयन हुआनैनीताल

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में बी0टेक कंप्यूटर साइंस के छात्रों का कोर्स पूरा होने से पहले ही सातवें सेमेस्टर में एटलेशियन जेपी मौरगन चैस आदि मल्टीनेशनल कंपनियों में चयन हुआ है। एटलेशियन कंपनी में भीमताल परिसर के बी0टेक के ७ सेमेस्टर के गुंजन भनवाल का 66.01लाख के पैकेज में चयन हुआ है। इसके अलावा दिव्या शाह को जेपी मौरगन चेस कंपनी में रू0 19.75 लाख पैकेज में एवं गीतांजली पाण्डे, हिमांशु जोशी का इन्फोसिस कंपनी में चयन हुआ है। सातवे सेमेस्टर शुरू होने पर ही चयन होने की खुशी में चयनित छात्रों के अभिभावकों ने अपने पाल्यों की इस अभूतपूर्व उपलबधि पर अपने को गौरवान्वित महसूस किया एवं विश्वविद्यालय प्रबन्धन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि विश्वविद्यालय का यह माहौल एवं कुशल अध्ययन से ग्राफिक एरा में अध्ययन करने वाले शत.प्रतिशत छात्रों का भारत एवं विश्व की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हो सके।
बता दें कि  ग्राफिक एरा पिछले कई वर्षों से यहां पर पढ़ रहे छात्र.छात्राओं को बड़ी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में उच्च पैकेज में नौकरी मिलने के लिए खास तौर पर पहचाना जा रहा है। ग्राफिक एरा भीमताल के वर्ष  2025 पासआउट बैच के भी अधिकांश छात्रों का बहुराष्ट्रीय प्रतिष्ठित कंपनीयों अमेजॉन, एएमडी, वालमार्ट तथा  सैमसंग, इंफ ोसिस, विप्रो, काग्नीजेंट, केपजेमिनी में उत्कृष्ट पैकेजों में चयन हुआ है।
ग्राफि क एरा समूह के अध्यक्ष डॉ0 कमल घनशाला ने इस शानदार प्लेसमेंट पर छात्र.छात्राओं को बधाई देते हुये कहा कि फाइनल वर्ष के सातवें सेमेस्टर में ही ६६ लाख से अधिक का पैकेज मिल जाना एक बड़ी कामयाबी है। इसमें भीमताल परिसर के छात्र.छात्राओं को भी बड़े पैकेज मिलना विश्वविद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता एवं दुनिया की नई तकनीकों से जुड़े होने का ही प्रमाण है।भीमताल परिसर के छात्रों का प्रतिष्ठित कम्पनियों में आकर्षक सालाना पैकेज में चयन होने पर काफी खुशी जाहिर की एवं अध्ययनरत छात्रों से इन छात्रों का अनुसरण करने को कहा ताकि वे भी इसी प्रकार अपने समय में आकर्षक पैकेज में चयनित हो सकें अभी से वे इसके लिए विशेष तैयारी एवं मार्गदर्शन लेते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *