October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एस 3 ग्रीन आर्मी के पौधों रोपण अभियान में

0
1001622491
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पाइन क्रेस्ट एलिमेंट्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लगाए पौधे

नैनीताल। सरोवर नगरी में एस 3 ग्रीन आर्मी द्वारा भवाली रोड आलूखेत मे वृक्षारोपण अभियान प्रातः 9:00 बजे पाइन क्रेस्ट एलिमेंट्री स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ चलाया गया। इस दौरान स्कूल के संस्थापक संतोष सर भी वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बने। संस्था के सदस्य गोविंद प्रसाद ने बताया यह
साल का पांचवा वृक्षारोपण अभियान आलुखेत में चलाया गया , आज टीम ओर बच्चों द्वारा ,बाज़ , पांगड़, सुरई,देवदार, पैया(चीड़) के 35 वृक्ष लगाए गये हम लोगों द्वारा आज तक करीब 3340से उपर पेड़ लगाये जा चुके है। हम इन छोटे बच्चों के कार्य कि सराहना करते है कि इतनी छोटी उम्र मै पर्यावरण के लिये लगाव दिखा रहे है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से निवेदन किया है इस बरसात ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाये और हो सके तो इस मुहिम में हमारा साथ दें । और जो लोग हमे पेड़ देना चाहते है वो हमसे संपर्क कर सकते है ।
और वृक्षारोपण अभियान के लिए दरबान सिंह गेड़ा द्वारा हमारी टीम को 150 पौधे दिये गये. जिसके लिये पूरी टीम की तरफ से उनको आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर अभियान में एस 3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, सुरेश चंद्रा, शूरवीर सिंह चौहान,
सुनील कुमार,
संतोष जी और स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *