October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गुलदार का गायों पर हमला एक की हुई मौत

0
1001620973
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

क्षेत्र के लोगों ने प्रधान की मदद से घायल गाय को पशु चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें गुलदार के वार से घायल हुई गाय

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती हल्द्वानी रोड बेलवा खान के पास शनिवार प्रातः गुलदार ने दो गायों पर हमला किया जिसमें एक गाय की मौत हो गई और दूसरी गाय को क्षेत्र के लोगों ने उपचार के लिए भेज दिया। बता दे प्रातः क्षेत्र में रहने वाली मधु आर्य ने रोड पर बेशुद्ध पडी गायों को देख उन्हें पानी लेकर पिलाया और क्षेत्र लोगों को जानकारी दी मधु ने बताया उसमें से एक गाय की मृत्यु हो गई और दूसरी को उपचार के लिए वन विभाग की मदद से पशु चिकित्सालय भेज दिया। उन्होंने बताया इस दौरान उनकी भतीजी साकक्षी ने भी गायों को मदद की मधु के अनुसार गुलदार ने एक गाय का पिछला हिस्सा खा लिया था और वह गए काफी गंभीर रूप से घायल थी और दूसरी गाय के सर पर वार किया गया था। मौके पर जब तक विभाग के लोग नहीं पहुंचे मधु उस गाय की मदद के लिए बैठी रही।मौके पर क्षेत्र की प्रधान डॉक्टर बबीता मनराल ने पहुंचकर विभाग की मदद से घायल गाय को पशु चिकित्सालय पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *