October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सन्त नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में

0
1001619820
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पिथौरागढ़ नैनीताल। सन्त नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर, पिथौरागढ़ में शनिवार को विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंजू देवी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ ने शिरकत की।
मंजू देवी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निःशुल्क कानूनी सहायता, और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय प्राप्त करने के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विधिक सेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उनके वक्तव्य ने उपस्थित सभी को कानूनी जागरूकता के प्रति प्रेरित किया और सामाजिक न्याय की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमलता पंत ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विधिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को समाज में विधिक जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रो. पंत ने इस तरह के आयोजनों को छात्रों के बौद्धिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. पंकज भट्ट, डॉ. धारियल, डॉ. सुधीर, डॉ. रश्मि, डॉ. दिनेश, डॉ. शिखर, डॉ. अनुलहुदा, डॉ. विवेक, डॉ. सारिका, डॉ. मनोज, डॉ. रवींद्र, डॉ. कुंदन, डॉ. शुभम सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *