October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में

0
1001596727
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हमारी संस्कृति हमारी पहचान और हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर

शहर के 12 बुजुर्गों को किया जाएगा सम्मानित

शैली की थाली सजाओ प्रतियोगिता भी होगी आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता मैं आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में तय किया गया कि 24 अगस्त को भवाली रोड कैंट में हमारी संस्कृति हमारी पहचान और हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ प्रगति जैन को संयोजक, खष्टी बिष्ट एवं कंचन जोशी को सहसंयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के 12 बुजुर्गों को हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया जाएगा। बता दे जिन बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा उनके नामो की सूची देखें
कामेश्वर प्रसाद काला, महेश लाल शाह, डॉक्टर सुरेश चंद्र अवस्थी, गोपाल सिंह बिष्ट, दुर्गादास शाह, हरीश लाल साह, रवैल सिंह आनंद, पान सिंह रौतेला, श्याम सिंह बिष्ट, घनश्याम सिंह बिष्ट, उमेश लाल शाह एवं बिहारी लाल शाह, को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शैली की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा एवं कार्यक्रम में साल भर होने वाले त्योहारों को भी दर्शाया जाएगा।
डॉ प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, विशिष्ट अतिथि अपर जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह नेगी एवं छावनी परिषद के कार्यकारी अधिकारी वरुण कुमार और होटल क्लार्क भवाली के प्रबंध निदेशक दर्शन सिंह नेगी संयुक्त रूप से होंगे। इस मौके पर कार्यक्रम की तैयारी में क्लब की सचिव कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, ज्योति ढौंढियाल, विनीता पांडे, दीपा पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, सीमा सेठ, रानी शाह, मंजू बिष्ट, गीता शाह, भावना शाह, वंदना जोशी, दीपिका बिनवाल, प्रे मा अधिकारी, रमा भट्ट, सरस्वती सिराला, डॉक्टर पल्लवी, तुसी शाह, तनप्रीत, रमा तिवारी, मधुमिता, तनु सिंह, अमिताअमिता शाह, अमिता शेरवानी, मीनू बुधला कोटी, रेखा जोशी, पुष्पा कांडपाल, लीला राज, सहित अन्य संस्था के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *