October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव प्रभावित करने पर

0
1001592510
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई को लेकर

भाजपा मंडल ने एसएसपी को लिखा पत्र तत्काल कार्रवाई की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया था।
कांग्रेस नेताओं द्वारा भड़काऊ बयानबाजी और गाली-गलौज को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की और विधायक सरिता आर्या के के नेतृत्व में बीते रोज शनिवार को तल्लीताल थाना अध्यक्ष रमेश सिंह बोरा के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि 14 अगस्त 2025 को नैनीताल शहर में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव था, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता और विधायकों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार, पुलिस, प्रशासन, अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नाम लेकर गाली-गलौज और धमकियां दी गईं। इसके साथ ही कई लोगों के नाम लेकर अभद्र टिप्पणियां भी की गईं, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय हित में उचित कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा, दीपा दरम्वाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कि जाए और कार्रवाई की जाए। इसक जलावा, विधायक सुमित हृदश क पास जिला पंचायत सदस्यों के सर्टिफिकेट कब्जा किए जाने का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक ने जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर उनको 10 दिन तक अपने कब्जे में रखा और उनके सर्टिफिकेट भी अपने कब्जे में ले लिए। इस मामले की पूरी जांच करवाई जाए। पत्र देने के दौरान इस मौके पर मनोज जोशी, कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल, नीतू जोशी, आशा आर्या, प्रेमा अधिकारी, ज्योति ढोंडियाल, मीरा बिष्ट, आशीष बजाज, प्रदीप कुमार आर्य, विकास जोशी, भारत सिंह मेहरा, आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, सभासद मनोज जगाती, भगवत सिंह रावत, पवन, संतोष कुमार, विक्रम राठौर, बच्ची चंद्र, रितुल कुमार, राहुल नेगी, अतुल पाल, देवेंद्र ठाकुर, तेज सिंह नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *