आयारपाटा क्षेत्र में घरों के बाहर लटके कपड़े चोरी कर रहा है चोर
सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद


नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र के तहत पडऩे वाले आयारपाटा क्षेत्र में घरों के बाहर लटके कपड़े चोरी होने का मामला सामने आया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक कपड़े चोरी करता कैद हुआ है। लोगों ने सीसीटीवी में कैद युवक का कपड़े चुराते हुए वीडियों वायरल कर उसे पकडऩे की मांग की है।
अयारपाटा वार्ड के पालिका सभासद मनोज साह जगाती ने बताया कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में घरों के बाहर से कपड़े चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। कई लोगों के घरों के सीसीटीवी में कपड़े चोरी करते हुए युवक का वीडियों भी रिकार्ड हुआ है जोकि घरों के बाहर से महंगे व ब्रांडेड कपड़े चोरी करता देखा जा रहा है। शनिवार तडक़े भी युवक एक घर से कपड़े चोरी की वारदात रिकार्ड हुई है। बताया कि वार्ड के ग्रुप व इंटरनेट मीडिया में वीडियों को भेजकर युवक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है,वह मामले की प्राथमिकता से जांच में जुट गए हैं।




















