October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

तिब्बत के प्रधानमंत्री (सिक्योंग) पेंपा सेरिंग के नैनीताल पहुंचने पर

0
1001558034
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तिब्बती समाज के लोगों ने

बौद्ध मठ स्थित तिब्बती कम्युनिटी हॉल में किया स्वागत

नैनीताल। सरोवर नगरी में तिब्बत के प्रधानमंत्री (सिक्योंग) पेंपा सेरिंग के नैनीताल पहुंचने पर उनका गर्म जोशी से स्वागत हुआ इस दौरान उन्होंने तेज वर्षा के बीच छाता लेकर तिब्बती मार्केट में दुकानों में पहुंच कर मुलाकात की और उनके कुशल छैम जानी, बता दे तिब्बत के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग शुक्रवार को पहुंचे और एक निजी होटल में ठहरे। आज शनिवार को बौद्ध मठ स्थित तिब्बती कम्युनिटी हॉल में तिब्बती समुदाय के लोगों ने एक कार्यक्रम मे तिब्बती समाज के लोगों ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने बौद्ध मठ में दर्शन किए उसके पश्चात तिब्बती समुदाय के लोगों से रूबबरू होकर हाल-चाल जाना। इस दौरान उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने चीनी-तिब्बत मुद्दे और हमारे संघर्ष को अंतर्राष्ट्रीय समर्थन मिलने पर विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने सभी तिब्बत समुदाय के लोगों से दलाई लामा के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। और इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बता दें प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग 25 जुलाई, 2025 से सभी तिब्बती बस्तियों के आधिकारिक दौरे पर हैं। बौद्ध मठ में लंच करने के बाद कार द्वारा दिल्ली को रवाना हो गए।
बता दें कि कोरोना काल में 27 मई 2021 में प्रधानमंत्री (सिक्योंग) पेंपा सेरिंग को मुख्य न्यायाधीश सोनम नोरबू ने उन्हें केंद्रीय तिब्बत प्रशासन कार्यालय में गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। शपथ के दौरान तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा कोरोना काल के चलते वर्चुअल ही शरीक हुए थे। इस मौके पर तिब्बती मार्केट के अध्यक्ष यशी थुपतें,
रीजनल तिब्बतन फ्रीडम मूवमेंट अध्यक्ष तेनज़ीन जिनपा, रीजनल तिब्बतन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तेनज़ीन जिंगमे शरीक हुए थे। रीजनल तिब्बतन वोमेन एसोसिएशन उपाध्यक्ष सोनम छोडैन, बौद्ध मठ खेंपो रिंपोछे लैंग्थोंग रिनपोछे, तेनज़ीन सांगमो, टशी तोपग्याल, रिंज़ींन, कूँगा, थुपतेंन, कुंसांग छोड़ों, सोनम नॉर्ज़म, टशी, पेमा, नावांग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *