October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शुक्रिया नैनीताल प्रशासन: जंगल में फंसे तीन युवकों का रात में रेस्क्यू

0
1001549727
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एसडीएम नैनीताल और कालाढूंगी की टीम ने दिखाया जज़्बा और हिम्मत

कोटा बाग नैनीताल। रानीकोटा – फतेहपुर – छड़ा मार्ग पर आड़ियां छड़ा के बीच भारी मलबा गिरने से जंगल में हिमांशु बदलाकोटी और उनके दो साथी फंस गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नैनीताल के त्वरित निर्देश पर एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक, एसडीएम कालाढूंगी परितोष वर्मा और जिला आपदा प्रबंध अधिकारी कमल मेहरा ने समन्वित राहत अभियान शुरू किया। राहत योजना के तहत, नैनीताल की ओर से एसडीएम नैनीताल और कोटाबाग की ओर से एसडीएम कालाढूंगी अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने, कोटाबाग के रास्ते से लोगों को निकालने और स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास तुरंत शुरू किए गए। बारिश और अंधेरे के बावजूद जिला आपदा कंट्रोल रूम से लगातार समन्वय बनाए रखा गया। अंततः रात 10:30 बजे प्रशासन की सूझबूझ और टीमवर्क से तीनों युवकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यह अभियान नैनीताल प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *